ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैसलमेर में सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ऑपरेशन त्रिशूल चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को बाड़मेर के गांधव (बाखासर) में इंडियन एयरफोर्स का महा-गजराज युद्धाभ्यास हुआ। यह एक्सरसाइज भारतमाला एक्सप्रेसवे 925A पर गांधव इलाके में बनी 3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर हुई। यहां सबसे पहले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 हवाई पट्टी पर टच एंड गो करके निकला। रन का पूरा ट्रायल भी किया। इसके बाद फाइटर जेट जगुआर ने हाईवे पर लैंड करने के बाद दोबारा उड़ान भरी। आखिर में फाइटर जेट सुखोई-30 उतरा और फिर उड़ान भरी। यह एयर स्ट्रिप भारत-पाकिस्तान तारबंदी बॉर्डर से महज 40 किमी. दूरी पर बनाई गई है। इस एक्सप्रेसवे पर यह तीसरी एक्सरसाइज है, जब फाइटर प्लेन को उतारा गया है। युद्धाभ्यास शुरू होने से पहले हाईवे पर आवाजाही बंद कर गई थी।
Related Posts
प्रति व्यक्ति सुरक्षा खर्च 1% बढ़ा, तो क्राइम 0.36% घटा:एसबीआई की 28 राज्यों पर स्टडी, जहां सीसीटीवी ज्यादा, वहां अपराध कम
देश की अर्थव्यवस्था और अपराध में गहरा रिश्ता है। अपराध में महज 1% की कमी से अल्पकाल में वास्तविक जीडीपी…
जान जोखिम में पर 45,000 की तनख्वाह छोड़ना मुश्किल:खाड़ी से रेमिटेंस बंद हुआ तो डूब जाएगी 2.4 करोड़ परिवारों की इकोनॉमी
जब सायरन बजता है, तो नॉर्मा टैक्टाकॉन बस दुआ करती हैं। 49 साल की नॉर्मा कतर में घरेलू कामगार हैं।…
सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 पर हमने कोई फैसला नहीं दिया:न हमारे सामने आया, न मंजूर किया ना ही नामंजूर किया; बिहार SIR पर सुनवाई
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान इस्तेमाल हुए नए फॉर्म-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने…