लुधियाना में 2 आतंकियों का एनकाउंटर:छाती-पेट में गोली लगी, PAK बेस्ड गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल से जुड़े; लॉरेंस गैंग से संबंध, हरियाणा से कनेक्शन

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने PAK टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 आतंकी पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बाद इनके बारे में पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर, पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने DCP की गाड़ी को टारगेट किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आतंकी को 3 और दूसरे को एक गोली लगी है। 3 गोली लगने वाले आतंकी की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ये ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए आए थे। जिसके बाद इन्हें पाकिस्तानी हैंडलर के कहे मुताबिक ग्रेनेड अटैक करना था। इनसे 2 चाइना मेड ग्रेनेड, 5 चाइनीज पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया (X) पर खुलासा किया कि यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की सपोर्ट वाला गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल था। जिनके कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से भी संबंधों का पता चला है। यह पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर टेरर अटैक के लिए हथियारों की पिकअप व डिलीवरी करते थे। इन्होंने सरकारी बिल्डिंग व अन्य संवेदनशील जगहों पर ग्रेनेड अटैक करने थे। इस संबंध में थाना बस्ती जोधेवाल में आर्म्स व एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक पवन से जुड़ा हुआ है, जिसके भाई हैरी ने मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान गोलियां चलाई थीं। एनकाउंटर को लेकर पुलिस कमिश्नर की अहम बातें… एनकाउंटर से जुड़े PHOTOS… एनकाउंटर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com