दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट शनिवार-रविवार की रात घंटों लेट हुई। फ्लाइट में सवार यात्रियों में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। लंबे इंतजार से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंडिगो की यह अव्यवस्था पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में देरी का कारण पायलट का उपलब्ध न होना बताया गया, जबकि यात्री विमान में बैठे इंतजार करते रहे। हांलाकि अभी इस मामले पर इंडिगो का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम ने पोस्ट में क्या लिखा… को पायलट न पहुंचने से आई दिक्कत एक यूजर प्रतीक वाजपेयी ने लिखा है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 6448 (दिल्ली से चंडीगढ़) के यात्रियों ने बताया कि को-पायलट समय पर नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से सभी यात्री इंतजार करते रहे। फ्लाइट में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद थीं। बाद में सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया।
Related Posts
TCS नासिक केस- मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी:फरार आरोपी निदा ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर
नासिक के TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र…
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश का आतंकी ढेर:बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी; किश्तवाड़ अटैक में जवान शहीद हुआ था
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को मार गिराया। आईजीपी जम्मू…
अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में महामना पं. मदनमोहन मालवीय ने राष्ट्र को दी दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत की आजादी के कालखंड में राष्ट्र एवं समाज की जड़ों से…