कैलिफोर्निया ​​​​​​​में बच्चे की बर्थडे पार्टी में गोलीबारी:4 लोगों की मौत, 10 घायल; लोग बोले- हमें लगा कि जश्न में पटाखे फूट रहे हैं

कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर के ल्यूसिल एवेन्यू इलाके में शनिवार रात को एक बैंक्वेट हॉल में अचानक गोलीबारी हो गई। इस हॉल में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की वजह और हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों के अनुसार, कुल 14 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से 4 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा, ‘पहले हमें लगा कि बर्थडे पार्टी में पटाखे फूट रहे हैं। फिर पता चला कि गोलियां चल रही थीं।’ शहर के उप-मेयर जेसन ली ने फेसबुक पर लिखा, ‘आज मेरा दिल बहुत भारी है। एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में हुई इस सामूहिक गोलीबारी से मैं दुखी और गुस्से में हूं। हमारी कम्युनिटी को सच जानने का हक है और पीड़ित परिवारों को न्याय और हर संभव मदद मिलनी चाहिए।’ हमले के बाद की 3 तस्वीर… उप-मेयर बोले- जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी डरावना है उप-मेयर जेसन ली ने कहा, ‘जन्मदिन की पार्टी कभी भी ऐसी जगह नहीं होनी चाहिए जहां परिवारों को अपनी जान का डर हो। यह डरावना है। एक नेता के रूप में अपने लोगों को इससे गुजरते देखना मुझे अंदर तक झकझोर देता है।’ उन्होंने आगे कहा,’मैं कर्मचारियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं ताकि समझ सकूं कि क्या हुआ था, और मैं जवाब पाने की कोशिश करूंगा। आज रात, मैं उन परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं जो इस पीड़ा से गुजर रहे हैं।’ पीड़ितों में बच्चे और बड़े दोनों शामिल सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ कार्यालय (SJCSO) के अनुसार, पीड़ितों में बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने कहा कि शुरुआती संकेत से यह एक सोची समझी साजिश लग रही है। इस समय हमारी पहली प्राथमिकता हमलावर की पहचान करना है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… रूस के ऑयल टैंकर ‘विराट’ और ‘कैरोस’ पर ड्रोन अटैक: यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी ली, कहा- दूसरे देशों के झंडे लगाकर रूसी तेल ढोते थे रूस के दो ऑयल शिप (टैंकरों) पर शनिवार को ब्लैक सी में पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन (सी बेबी) ने अटैक किया। यूक्रेन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। दोनों शिप रूस की ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा माने जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com