तमिलनाडु- दो बसों की आमने-सामने से टक्कर, 11 की मौत:मृतकों में 2 बच्चे भी, शव सीटों के बीच फंसे थे; 20 से ज्यादा घायल

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर के पास दो बसों के रविवार दोपहर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 8 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। 20 से ज्यादा घायल हैं। शिवगंगा एसपी शिवा प्रसाद के मुताबिक घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। घटना के जो फोटो-वीडियो सामने आए हैं, उनमें नजर आ रहा है कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें ड्राइवर साइड टकराईं। टक्कर के कारण बसों का मलबा सड़क पर फैल गया। लोगों की लाशें सीटों में फंसी हुई थीं। लोगों ने शवों को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं, स्थानीय लोगों ने बस के कांच तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। घटना की 8 तस्वीरें… …………………. बस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 जिंदा जले: बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लगी थी। हादसे में 20 यात्री जिंदा जले थे। घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई थी। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com