बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साउथ कोरियन महिला से छेड़छाड़ हुई। घटना 19 जनवरी की है, जानकारी आज सामने आई है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 में इमिग्रेशन फॉर्मेलिटी के दौरान आरोपी चेकिंग के बहाने महिला को पुरुष टॉयलेट में ले गया। वहां उसे गलत तरीके छुआ। एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि महिला कोरिया जा रही थी। टिकट चेकिंग के दौरान आरोपी ने महिला का बैग चेक किया। इस दौरान बीप की आवाज आई। वह महिला को अलग ले गया। चेकिंग के दौरान बदतमीजी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अफ्फान अहमद (25) है। वह एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ का काम करता था। महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर टच, गले लगाया एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर टच किया। उसे जबरन गले लगाया। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने चेकिंग जारी रखी। फिर उसने ‘ओके, थैंक यू’ कहा और चला गया। महिला ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ से मामले की शिकायत की, उसके बाद स्टाफ ने CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में घटना की पुष्टि हुई। फिर एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। ————————- ये खबर भी पढ़ें… दुबई-जयपुर फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़:गलत तरीके से छुआ, विमान में शराब पी रहे पैसेंजर को महिला क्रू मेंबर ने रोका था दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर (एयर होस्टेस ) के साथ पैसेंजर ने छेड़खानी की। उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया। आरोप है कि पैसेंजर पाबंदी के बावजूद फ्लाइट में शराब पी रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
हिमाचल में तूफान में हादसा, 4 महिला टीचर्स की मौत:आनी में पेड़ गिरने से खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 3 गंभीर, दो IGMC शिमला रेफर
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के अंतर्गत आते आनी क्षेत्र में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। शमशर-गुगरा मार्ग…
‘We want Bagram back’: Trump says US will reclaim Afghan airbase; targets China
Donald Trump announced plans to “get back” Bagram Airbase in Afghanistan, citing China’s growing influence. Trump emphasized the base’s strategic…
Tanishaa Mukerji relives Durga Puja memories; opens up about ‘beautiful and intimate’ family bonding festive moments
Tanishaa Mukerji is preparing to celebrate Durga Puja, cherishing the annual tradition with her family at the North Bombay Sarbojanin…