राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत, 21 तोपों की सलामी; राजघाट पहुंचे, PM मोदी से महत्वपूर्ण वार्ताएं आज

नई दिल्ली।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय सैन्य दल ने उन्हें 21 तोपों की सलामी दी और इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। औपचारिक स्वागत समारोह के बाद पुतिन राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुतिन के साथ रूस के 7 मंत्रियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच दो महत्वपूर्ण बैठकें होंगी, जिनमें से एक बंद कमरे में द्विपक्षीय वार्ता होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में भारत और रूस के बीच 25 से अधिक समझौतों पर मुहर लग सकती है।

गुरुवार रात प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के सम्मान में अपने आवास पर डिनर का आयोजन भी किया था। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com