पाकिस्तानी सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘मानसिक रूप से बीमार’ बताया है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इमरान खान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज हेडक्वार्टर के उद्घाटन के तुरंत बाद हुई। रिपोर्टर्स से बात करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कई बार इमरान खान की आलोचना की। उन्होंने खान का एक ट्वीट दिखाते हुए कहा कि यह जानबूझकर सेना के खिलाफ नरेटिव बनाने की कोशिश है। सेना बोली- राजनीति में सेना को न घसीटें DG ISPR चौधरी ने खान को ऐसा शख्स बताया जो संविधान से ज्यादा अपने व्यक्तिगत फायदे को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति सोचता है कि अगर वो नहीं है, तो कुछ भी नहीं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है। उसे लगता है कि मेरे बिना कुछ नहीं चल सकता। चौधरी ने कहा कि किसी को भी पाकिस्तान की सेना और जनता के बीच दरार पैदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि अपनी राजनीति में सेना को न घसीटें। संस्थाओं की सीमाओं का सम्मान करें। हिरासत में मिलने वालों पर सवाल लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने यह भी सवाल उठाया कि जेल में बंद इमरान खान किस कानून के तहत लोगों से मिलते हैं और राज्य तथा सेना के खिलाफ नरेटिव तैयार करते हैं? उन्होंने पूछा, “कौन सा कानून है जो एक कैदी को लोगों से मिलने और राज्य तथा पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं के खिलाफ नरेटिव तैयार करने की अनुमति देता है?” उनका दावा था कि खान जब भी किसी से मिलते हैं, तो संविधान और कानून को किनारे रखकर राज्य और सेना के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। इमरान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इमरान की बहन बोलीं- आसिम मुनीर कट्टरपंथी:इस्लाम न मानने वालों से लड़ते हैं, इमरान ने भारत से अच्छे रिश्ते रखने की कोशिश की पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानुम ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को इस्लामी कट्टरपंथी और रूढ़िवादी बताया। उन्होंने बुधवार को स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुनीर ऐसे लोगों से लड़ना चाहते हैं जो इस्लाम में विश्वास नहीं रखते। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Related Posts
BJP सांसद बोले- राहुल गांधी बूढ़े गए हैं:शादी नहीं की, इसका मतलब नहीं कि जवान ही रहेंगे; परिवार में पैसा नहीं तो विदेश क्यों जाते
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत सिंह ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा…
पाकिस्तान बोला- जयशंकर का बयान उकसाने वाला:विदेश मंत्री ने कहा था- PAK आर्मी भारत की कई समस्याओं की वजह
पाकिस्तान ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने PAK आर्मी को भारत की…
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा: वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 50 करोड़ रुपये के…