पंचकूला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती करते हुए नाइजीरियन नशा तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा पूरी होने के बाद भारत से डिपोर्ट किया गया है। आरोपी को 11 फरवरी 2023 को पंचकूला पुलिस ने हेरोइन सप्लायर की भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डीसीपी एवं विदेशी पंजीकरण अधिकारी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 4 जुलाई 2018 को एनडीपीएस एक्ट में चंडीगढ़ में मामला दर्ज था। जिसमें उसे उसी दिन गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 10 मार्च 2023 को कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया गया था। 22 सितंबर 2025 को सत्र न्यायधीश वेद प्रकाश सिरोही द्वारा आरोपी की सजा पूरी होने के बाद उसे डिपोर्ट करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में थाना सेक्टर-20 के प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका और विदेशी पंजीकरण कार्यालय में तैनात लिपिक सिपाही सर्वेश कुमार द्वारा सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। हरियाणा सरकार के गृह सचिव द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार नाइजीरिया एंबेसी से आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाए गए। नशा तस्करी के खिलाफ एकजुट : DCP डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अपने बयान में कहा, “पंचकूला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर कार्य कर रही है। पुलिस न सिर्फ जिला में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, बल्कि विदेशी नागरिकों द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर भी बारीकी से नजर रख रही है। सजा पूरी होने के बाद ऐसे अपराधियों को डिपोर्ट कराना कानून के तहत एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Related Posts
पति पर हमले से पहले पत्नी ने CCTV बंद किया:फिर भाइयों को बुलाकर पिटवाया; दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के निहाल विहार में 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं।…
सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय
6 विभागों की 10 योजनाओं की निरंतरता के लिए 15,009 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृतिमैहर एवं कटनी जिले की…
दिल्ली में PM बोले- NCC कैडेट्स 20 लाख पार:लड़कियों की संख्या भी बढ़ी, बधाई; मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली कैंटोनमेंट के कैरियप्पा परेड ग्राउंड में नेशनल कैडेट…