पंजाब के बरनाला जिले के युवक की कनाडा के सरी में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई। वह अपने माता-पिता का इकलौते बेटा बेटा था। मृतक की पहचान बलतेज के नाम से हुई। जो गांव छीनीवाल का रहने वाला है। बेटे की मौत से पिता जगतार सिंह और माता रूपिंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। बलतेज के पार्थिव शरीर को भारत लाने में परिवार को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। शव भारत लाने में आएगा 27 लाख का खर्च कागजी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शव को वापस लाने में लगभग 40 हजार कनाडाई डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 25-27 लाख रुपए) का खर्च आ रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे इतनी बड़ी राशि अकेले जुटा सकें। लोगों से आर्थिक मदद की अपील इस स्थिति को देखते हुए, जिले भर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उनका उद्देश्य बलतेज के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द गांव छीनीवाल पहुंचाना है, ताकि उनके माता-पिता अंतिम दर्शन कर सकें।
Related Posts
ममता बोलीं-मेरे ईद में जाने पर सवाल, गुरुद्वारे पर चुप्पी:कोलकाता में 15 एकड़ में बनने वाले दुर्गा मंदिर की नींव रखी; भाजपा ने बताया राजनीतिक प्रोपेगेंडा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन में ‘दुर्गा आंगन’ की नींव रखी। यह…
भारत का परमाणु जखीरा बढ़कर 190 पहुंचा:पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए, 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा
भारत का परमाणु हथियारों का भंडार 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की…
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा:इनकम टैक्स में बदलाव नहीं, 17 कैंसर मेडिसिन ड्यूटी फ्री, 3 आयुर्वेदिक एम्स; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी…