केंद्रीय मंत्री शिवराज दादा बने, कार्तिकेय के घर बेटी जन्मी:पोती को देख खुशी से उछल पड़ीं साधना; बोलीं- लाड़ली लक्ष्मी आई है

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। बुधवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स), दिल्ली में शिवराज के बडे़ बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने बेटी को जन्म दिया है। शिवराज ने बच्ची के जन्म से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए, अमानत मां। कोकिला (साधना) अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋिद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रूचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं- अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम् लक्ष्मी…साधना-शिवराज। पोती को देख उछल पड़ीं साधना, बोलीं- लाड़ली लक्ष्मी आई है
वीडियो में दिख रहा है कि हॉस्पिटल स्टाफ बेटी को लेकर ऑपरेशन थियेटर से बाहर आता है। शिवराज की पत्नी साधना उन्हें इशारा करते हुए करीब आने को कहती हैं। कार्तिकेय बेटी को गोद में लेकर दुलार करते हैं। साधना, पोती को देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं। वे कहतीं हैं- बिटिया…लाड़ली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय ने बेटी का नाम रखा इला
कार्तिकेय से अस्पताल स्टाफ ने कहा- एक बार बोल दीजिए कि कौन आई है? इस पर कार्तिकेय बोले- इला आई है। फिर साधना कहती हैं- इला आ गई। इसके बाद वे अपनी समधन रूचिता को गले लगा लेती हैं। गायत्री मंत्र का जाप करते रहे शिवराज
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान गायत्री मंत्र का जाप करते रहे। कार्तिकेय ने भी बेटी को गोद में लेने के बाद कुछ मंत्र गुनगुनाए। शिवराज ने पोती को पहली बार गोद में लेने के बाद उसे गायत्री मंत्र सुनाया। पिछले साल 6 मार्च को जोधपुर में हुई थी शादी
कार्तिकेय की शादी राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रसिद्ध फुटवेयर कंपनी लिबर्टी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ 6 मार्च 2025 को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com