जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे। सभी डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… उपराज्यपाल बोले- हादसे से दुखी हूं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस हादसे से दुखी हूं। इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हादसे पर किसने क्या कहा… तीन दिन पहले आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ था जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… ————- ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में कार खाई में गिरने से मेजर की मौत, बेटे के ताबूत को चूमती रही मां देहरादून में सेना के मेजर शुभम सैनी की कार बेकाबू होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेजर की सैनिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा चकराता में शनिवार को छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
Patani house firing case: Two accused killed in encounter; joint op by Delhi Police, UP STF
In a recent development, the two accused individuals, Ravinda alias Kullu and Arun, involved in the firing incident outside actor…
देश का दिल मध्यप्रदेश, दिल खोल कर स्वागत को है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन परिसर में 3 दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव का भोपाल से वर्चुअली किया शुभारंभ मुख्यमंत्री…
सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस की जांच CBI करेगी:7 अफसरों की SIT गठित; बिहार-यूपी से गिरफ्तार 3 आरोपी 13 दिन की पुलिस कस्टडी में
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी।…