हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज एक सड़क हादसे में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिए है। सूचना के अनुसार- यह हादसा आज सुबह 8 बजे के करीब चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू से 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी (ITBP) केंद्र के गेट के पास हुआ। दिल्ली से छह टूरिस्ट मनाली घूमने आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इससे तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं व बच्ची की मौत हादसे में कार सवार 2 महिलाओं और एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सोनिया पत्नी सचिन, 26 वर्षीय साक्षी और 5 वर्षीय देवांश पुत्र सचिन के रूप में हुई है। इस हादसे में सचिन, साहिल और सचिन की बेटी अभिका (11 साल) गंभीर रूप से घायल है। कार में कुल छह लोग सवार थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी सूचना कुल्लू पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। अब परिजनों के कुल्लू पहुंचने पर कल सुबह मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों से सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की सलाह दी है।
Related Posts
चांदी दो दिन में ₹10 हजार सस्ती हुई:लगातार 20 दिन में ₹35,666 चढ़ा था भाव; सोना ₹1.27 लाख के पार, इस साल ₹51 हजार बढ़ा
सोने में लगातार 15वें दिन तेजी जारी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट…
हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा:जीजा-साले समेत 3 की मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें; फ्लाईओवर के 2 पिलर के बीच फंसकर रुका
हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में जीजा-साले समेत…
IAS बोले-ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण:भोपाल में अजाक्स प्रांताध्यक्ष बनने पर दिया बयान; ब्राह्मण समाज ने बताया अपमान, करेगा आंदोलन
अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का विवादित बयान सामने आने के बाद बवाल शुरू हो गया है। रविवार को आयोजित…