नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट आज शाही इतिहास के सबसे बड़े विवादों में से एक का केंद्र बन गई हैं। वजह उनके बेटे पर लगे 38 गंभीर आरोपों के साथ उनके खुद के संबंधों की पुख्ता दस्तावेजी पहचान है। 30 जनवरी को अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल्स के रूप में भारी संख्या में अभिलेख जारी किए, जिनमें मेटे का नाम 1000 से अधिक बार आया है। फाइल्स सामने आने के बाद उन्होंने बयान दिया, ‘मेरी निर्णय-क्षमता उस दौरान कमजोर थी। मुझे इसका गहरा पछतावा है।’ यह पहला मौका है जब शाही परिवार को किसी अंतरराष्ट्रीय अपराधी के रिकॉर्ड में इस हद तक जोड़ा गया। मेटे-मारिट का जीवन शुरू से ही परंपरागत शाही कहानियों से अलग रहा है। 19 अगस्त 1973 को नॉर्वे के क्रिस्टियानसैंड में जन्मीं मेटे के माता-पिता का 1980 के दशक में तलाक हो गया। इसके बाद उनका किशोर जीवन अस्थिरता, गलत संगत और ड्रग्स की लत से घिरा रहा। 1997 में उन्होंने एक बेटे, मारियस बोर्ग होइबी, को जन्म दिया। अविवाहित मां के रूप में उनका सार्वजनिक जीवन नॉर्वे में बहस का विषय बन गया। विवाह से पहले वर्ष 2000 में मेटे-मारिट ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर आकर अपने ड्रग-सर्किल वाले अतीत के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अगस्त 2001 में उनका विवाह हुआ। 2014 में उन्होंने ‘लिटरेचर ट्रेन’ की शुरुआत की और मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बोलीं। 2018 में उन्होंने अपनी दुर्लभ बीमारी, क्रॉनिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस को सार्वजनिक कर एक बार फिर पारदर्शिता दिखाई। गलत एडिटिंग से 100 पीड़ितों की पहचान न्यूयॉर्क| जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी हजारों फाइलों को अमेरिका के न्याय विभाग (डीओजे) ने अपनी वेबसाइट से हटा लिया है। गलत एडिटिंग के कारण करीब 100 पीड़ितों की पहचान उजागर हो गई थी। डीओजे ने इसे तकनीकी चूक बताते हुए कहा कि जिन फाइलों में गड़बड़ी थी, उन्हें हटा दिया गया है और जांच जारी है। इस मामले में बुधवार को न्यूयॉर्क में होने वाली कोर्ट सुनवाई रद्द कर दी गई। जारी दस्तावेजों में कुछ पीड़ितों के ईमेल पते और न्यूड तस्वीरें शामिल थीं। एक पीड़िता के अनुसार बैंकिंग विवरण सार्वजनिक होने के बाद उसे धमकियां भी मिलीं।
Related Posts
ट्रम्प के विरोध के बावजूद क्या न्यूयॉर्क मेयर बनेंगे ममदानी:वोटिंग आज, सर्वे में सबसे आगे, मोदी को वॉर क्रिमिनल बता चुके हैं
“हमें मोदी को उसी तरह देखना चाहिए जैसे हम इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को देखते हैं। वे गुजरात 2002 के…
UN ने बदला दुनिया का नक्शा, अमेरिका ने विरोध किया:नए मैप में अफ्रीका बड़ा, यूरोप-US छोटे; जानिए भारत पर इसका क्या असर
दुनिया का नक्शा अब कुछ बदला नजर आएगा। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को ऐतिहासिक प्रस्ताव पास किया…
इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर सूटकेस का ढेर… PHOTOS:अपने रिसेप्शन में कपल ऑनलाइन शामिल हुआ; शख्स चीखा- बेटी को पैड चाहिए, ब्लड आ रहा
क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी…