कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया गया। यह घटना काहिबियो में पैनअमेरिकन हाईवे पर हुई। धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 38 लोग घायल हुए। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बस के पास पहले से विस्फोटक लगाया गया था, जो गुजरते समय फट गया। सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है और शक ड्रग तस्करी से जुड़े हथियारबंद गुटों पर है। पिछले दो दिनों में इस इलाके में 26 हमले हुए हैं। इनमें पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी, रडार केंद्र पर हमला और विस्फोटकों से लैस ड्रोन बरामद होने की घटनाएं शामिल हैं। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी इलाके ड्रग तस्करी से ग्रस्त इलाके माने जाते हैं। यहां कई अवैध सशस्त्र गुट समुद्री और नदी मार्गों पर कब्जे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही है और जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अंतरराष्ट्रीय मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में अस्पताल में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा गंभीर अमेरिका के शिकागो में शनिवार को अस्पताल के अंदर गोलीबारी हुई। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, पुलिस एक आरोपी को इलाज के लिए एंडेवर हेल्थ स्वीडिश हॉस्पिटल लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक गोली चला दी और वहां से भाग गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया। घटना के बाद अस्पताल को तुरंत बंद कर दिया गया, हालांकि मरीज और स्टाफ सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।
Related Posts
खबर हटके- अंडों पर मुर्गी की तरह बैठा शख्स:भेड़ चराने की जॉब अप्लाई कर रहे ग्रैजुएट्स; पहले पैर जोड़ा, पैसा नहीं मिला तो फिर तोड़ा
फ्रांस में एक व्यक्ति मुर्गी की तरह अंडों पर बैठ गया जिसके बाद 10 अंडों में से 9 चूजे निकले।…
स्कूल बसों का लंदन जैसा हाईटेक नेटवर्क तेलंगाना में:एक रूट के कई स्कूलों के लिए साझा बस, खास एप से जुड़ेंगे पेरेंट्स, स्कूल-ऑपरेटर
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का हाईटेक इलाका ‘साइबराबाद’ अब बड़े बदलाव की दहलीज पर है। अक्सर ट्रैफिक जाम व स्कूल…
भास्कर अपडेट्स:कोलकाता एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो विमान से टकराया, एयरक्राफ्ट को नुकसान
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो के विमान से टकरा गया। यह घटना एयरपोर्ट…