नई दिल्ली। World Bicycle Day के अवसर पर 7 जून 2026 को देशभर में “Fit India Sundays on Cycle” अभियान के तहत विशेष साइकिल रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के तहत दिल्ली और पुणे में विशेष प्रतिस्पर्धात्मक साइकिल रेस आयोजित होंगी, जिनमें प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। आयोजन में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और फिटनेस प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
अभियान के आयोजकों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विश्व साइकिल दिवस 2026 के इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक लोग शामिल हों और 7 जून को एक साथ साइकिल चलाकर दुनिया को भारत की शक्ति, एकता और फिटनेस के प्रति समर्पण का संदेश दें।
इस राष्ट्रीय अभियान को Fit India Movement, Sports Authority of India और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है।
7 जून को होने वाले इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Registration Link:
Fit India World Bicycle Day 2026 Registration
