जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनली बाग इलाके में स्थित BK ट्रेडर्स के गोदाम में सोमवार रात को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे; ट्रेन खाली थी, कोई हताहत नहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश में योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन स्टेशन से कुछ दूरी पर डिरेल हुई। घटना के बाद रेलवे और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
कर्नाटक में सरकारी महिला कर्मचारियों को एक पीरियड्स लीव मिलेगी:साल में ऐसी 12 छुट्टियां; 18 से 52 वर्ष की सभी कर्मचारियों को फायदा होगा
कर्नाटक की सरकारी महिला कर्मचारियों को एक दिन पेड पीरियड्स लीव का आदेश लागू किया गया है। महिलाओं को साल…
ममता बोली- चुनाव आयोग तुगलकी आयोग बना:BJP के निर्देश पर 58 लाख वोटर्स के नाम हटवाए; भाजपा IT सेल ने AI का इस्तेमाल किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में मंगलवार को उन्होंने आयोग…
असम में राहुल बोले- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री:कानून उन्हें जेल में डालेगा; बंगाल में TMC-BJP की एकदूसरे के खिलाफ EC से शिकायत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को असम के कामरूप में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा…