रोहिणी में बुधवार शाम पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच झड़प में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य नाबालिग घायल है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुरी के तीन नाबालिग सेक्टर-20 रोहिणी पहुंचे थे। उन्हें शक था कि इलाके का एक लड़का उनके साथी के हत्या आरोपियों को शरण दे रहा है। उस लड़के को नहीं मिलने पर उनका एक परिवार से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने एक महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोग उनके पीछे दौड़े। इसी दौरान गिरे चाकू से 14 साल के एक लड़के ने दो नाबालिगों पर हमला कर दिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… उधमपुर में हार्डवेयर दुकान में आग लगी, 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां और सेना की टीम मौके पर पहुंची जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के चबूतरा बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा फायर टेंडर लगाए गए हैं। भारतीय सेना की विशेष अग्निशमन टीमें भी अभियान में शामिल हैं। संयुक्त टीमों ने आग को पड़ोसी इमारतों तक फैलने से रोका।
Related Posts
PM मोदी ने बेंगलुरु में ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया:आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल पूरे; शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी 9 पहल शुरू
बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया।…
मोहाली के स्कूल-कॉलेज उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- बम ब्लास्ट @1.11PM, पंजाब CM को मानव बम से उड़ाएंगे; 13 फरवरी को संसद में ब्लास्ट करेंगे
पंजाब के सीएम सीएम भगवंत मान और दिल्ली में संसद को बम से उठाने की धमकी मिली है। मोहाली के…