महाराष्ट्र के उल्हासनगर में गुरुवार रात बदमाशों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कैलाश कॉलोनी इलाके में हुई, जहां हमलावर करीब 15 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… कलकत्ता हाईकोर्ट का ईद से पहले बंगाल में पशु वध नियमों पर रोक लगाने से इनकार कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईद-उल-अजहा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना गाय या भैंस के वध पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। कोर्ट ने कहा कि खुले में पशु वध की अनुमति नहीं दी जा सकती और कानून का पालन जरूरी है। सरकार ने साफ किया है कि केवल तय बूचड़खानों में और तय नियमों के तहत ही पशु वध किया जा सकेगा। ED ने काला जादू और ठगी मामले में कैप्टन बाबा खरात को गिरफ्तार किया प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ को मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि वह लोगों को काला जादू और मौत का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ऐंठता था। छापेमारी में ED ने करीब 14 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी के गहने और लग्जरी मर्सिडीज कार बरामद की है। कोर्ट ने आरोपी को 26 मई तक ED हिरासत में भेज दिया है।
Related Posts
खामेनेई के जनाजे में 3 बेटे शामिल, मुजतबा दूर रहे:लोगों ने ‘किल ट्रम्प’ के नारे लगाए; आज तेहरान में अंतिम यात्रा
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और…
संसद परिसर में सीढ़ियों से गिरे सांसद शशि थरूर:अखिलेश यादव और सांसदों ने संभाला, गंभीर चोट नहीं आई
संसद परिसर में बुधवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर सीढ़ियों से उतरते समय फिसलकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सांसदों…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमारी संस्कृति से वीसी से की बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से इंदौर की कुमारी संस्कृति…