भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार जा रहा है। महाराष्ट्र का ब्रह्मपुर शनिवार को लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां 47.1°C पारा दर्ज हुआ। प्राइवेट एजेंसी AQI के मुताबिक, शनिवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में भारत के 37 शहर थे। इनमें बांदा, चंद्रपुर, रायपुर, प्रयागराज जैसे शहर शामिल थे। यूपी के बांदा में 46.2°C तापमान रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.2°C किया गया। दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 44°C के पार पहुंच गया। हालांकि दोपहर के बाद यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राजस्थान के सभी शहरों का तापमान 45°C से नीचे आ गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए… देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर… अगले दो दिन के मौसम का हाल 25 मई: 26 मई: देशभर से मौसम की तस्वीरें…
Related Posts
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए:रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, बैग से मिले चार लाख रुपए
रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की जान चली गई। ट्रेन के नीचे आने से उसका…
भोपाल – 44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस ने किया है शानदार प्रदर्शन।
मध्य प्रदेश पुलिस ने 06 पदक (02 स्वर्ण,02 रजत एवं 02 कांस्य) जीतकर प्रदेश का बढ़ाया है मान। DGP श्री…
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को होंगे सरस्वती वंदन, युवा संवाद और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल, विद्यार्थियों को देंगे विभिन्न सौगातें — निःशुल्क साइकिल, ट्रांसपोर्ट वाउचर का होगा वितरण
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में सरस्वती वंदन, युवा…