देश में तेज गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले तीन दिन में 16 लोगों की शव रेलवे स्टेशन, सड़क, फ्लाईओवर के नीचे समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर मिले। प्रशासन को आशंका है कि हीटवेव के कारण इन लोगों की मौत हुई। नागपुर में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 46°C रहा। बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 48°C को पार करके 48.2°C तक पहुंचा। जो सामान्य से 5.5°C ज्यादा रहा। राजस्थान के कई शहरों में तापमान 46°C से 47°C बीच रहा, इनमें पिलानी 47°C, बीकानेर में 46.6°C, चूरू-जैसलमेर में 46.4° शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में बांदा भी पिछले 10 दिन से गर्म शहरों की लिस्ट मे बना हुआ है। बुधवार को भी यहां का तापमान 47.8°C रहा। प्रयागराज 46.4°C, झांसी 46°C, उरई 45.6°C, कानपुर 45.2°C भी गर्म शहरों की लिस्ट में हैं।दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तापमान 45°C से 46°C के बीच रहा। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो आज उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश की संभावना तेज गर्मी से जूझ रहे देश के 80-90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। यहां 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश होने पर मानसून पहुंचने का ऐलान किया जाता है। मौसम विभाग ने 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन यहां नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं, दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से भी बादल कमजोर हुए हैं। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत हैं। राज्यों से मौसम का तस्वीरें… 29 मई: 30 मई:
Related Posts
Investment in Railway Infrastructure Will Shape a New Future for Coming Generations: Chief Minister Sai
Investment in Railway Infrastructure Will Shape a New Future for Coming Generations: Chief Minister Sai Affordable and Accessible Railway Service…
Khelo India Tribal Games, underway in Chhattisgarh, hockey and football matches were held in Raipur
Khelo India Tribal Games, underway in Chhattisgarh, hockey and football matches were held in Raipur, while wrestling competitions took place…
पाकिस्तान ने कुपवाड़ा बॉर्डर पर 2 राउंड फायरिंग की:सेना ने जवाब दिया; जवान यहां हाईटेक CCTV लगा रहे थे
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से मंगलवार देर रात 2 राउंड फायरिंग की…
