केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल एक बार फिर तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। मेहता अक्टूबर 2018 में पहली बार सॉलिसिटर जनरल बने थे। इसके बाद उनका कार्यकाल पहले दो बार बढ़ाया जा चुका है और अब उन्हें लगातार तीसरी बार तीन साल का विस्तार मिला है। मेहता केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक अदालतों में पैरवी करने वाले प्रमुख कानून अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370, राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव सुधार, डिजिटल नियमन और केंद्र-राज्य विवादों से जुड़े कई अहम मामलों में सरकार का पक्ष रखा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में 250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत मुंबई के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक BMW कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 250 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए।
Related Posts
MP Police brought pride to the state by winning 6 medals. Director General of Police, Kailash Makwana, felicitated the winning team for their outstanding performance.
Wining Team Strategies Developed Under The Guidance of IG SAF Indore Range Chandrashekhar Solanki. Visit Our Website “globalmirror.in”
नर्मदापुरम जोन के आईजी चंद्रशेखर सोलंकी ने किया बैतूल जिले का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश
नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने बैतूल जिले का वार्षिक निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय,…