महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना की 3 तस्वीरें… बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया गया था नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में 48 कमरे थे, जिसमें हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। बचाव कार्य में जुटी कई एजेंसियां घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), ठाणे आपदा मोचन बल (TDRF) और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। —————— ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर के मच्छरहाई मार्केट में जर्जर इमारत ढही,VIDEO:पांच मिनट पहले ही बाहर आए थे मजदूर, चार महीने पहले खाली कराई थी दुकान जबलपुर के व्यस्त फुहारा क्षेत्र स्थित मच्छरहाई मार्केट में एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि इमारत में मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दिल्ली में 5 रुपए में खाना मिलेगा, अटल कैंटीन शुरू:100 जगहों पर स्टॉल लगेंगे, हर स्टॉल में 500 लोगों के खाने की सुविधा
दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ‘अटल कैंटीन’ योजना की शुरुआत की। इस योजना…
बंगाल में 3 करोड़ से ज्यादा SIR फॉर्म बंटे:एन्क्लेव महिलाओं को नाम गायब होने का खतरा; सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार की याचिका सुनने तैयार
देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का रिवीजन SIR 4 नवंबर से शुरू हो चुकी…
ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी:ब्रह्मोस, आकाश, और नेत्र खरीदने में कई देश रुचि दिखा रहे; ₹21,000 करोड़ की डील
ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस, आकाश, लॉयटरिंग म्युनिशन और नेत्र जैसे भारतीय हथियारों के इस्तेमाल के बाद दुनिया में इनकी मांग…