राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को पटना की सड़कों पर करीब साढ़े तीन घंटे रोड शो किया। दानापुर से जमालुद्दीन चक तक उनका रोड शो चला। रोड शो दीघा बाटा से शाम 4:30 बजे शुरू हुआ। रात 8 बजे लखनी बीघा में खत्म हुआ। लालू चुनाव में पहली बार वोट मांगने उतरे। उन्होंने भागलपुर जेल में बंद बाहुबली और दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। लालू खराब सेहत के कारण गाड़ी में ही बैठे रहे, मगर लगातार अभिवादन करते रहे। लालू की गाड़ी पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। दूसरी तरफ, मोकामा के जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उनके लिए प्रचार किया। ललन सिंह ने कहा- अब मैं अनंत सिंह की चुनावी कमान संभालूंगा। अनंत सिंह के खिलाफ साजिश की गई। इसका मकसद उनको जेल भिजवाना था। बिहार विधानसभा के पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ये सीटें 18 जिलों में हैं। इनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
जनजातीय वर्ग हमारी संस्कृति की आत्मा, हम अपने जनजातीय जननायकों की सहज रहे हैं स्मृतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम गौरव से भरे हैं कि मध्यप्रदेश, देश का सर्वाधिक जनजातीय आबादी…
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का दूसरा दिन:विहंगम दृश्य में जगमगाया पंडाल, श्रीनाथ और महाकुंभ थीम के साथ दिखी आधुनिकता की झलक
भेल दशहरा मैदान में चल रहे 5 दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2025 का आज दूसरा दिन है। आज गुरुवार रात…
मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा— मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री के साथ अहम बैठक में राज्य के किसानों एवं पशुपालकों के हित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा – मुख्यमंत्री ने राज्य में अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना में सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी तथा पंचायतीराज मंत्री श्री राजीव रंजन…