उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश हो सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून के अनुसार, इन जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा निचले इलाकों में कोहरा दिखा है। विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इससे पर्वतीय जिलों में ठंड बढ़ सकती है। राजधानी देहरादून में आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। देहरादून अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 16°C रहने की संभावना है। इसके अलावा कल यानी सोमवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.2°C और न्यूनतम 14.6°C, मुक्तेश्वर का अधिकतम 22.1°C और न्यूनतम 8.4°C, टिहरी का अधिकतम 21.5°C और न्यूनतम 9.8°C था। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे ठंड और फिसलन भरी सड़कों से सावधान रहें, और यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
Related Posts
भगवान श्रीराम ने संबंधों को जाति, वर्ग या रूप से नहीं, हृदय की शुद्धता से जोड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने श्रीराम के चरित्र ‘रामायण’ के रूप में मानवता को…
ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर पाकिस्तानी सर्विलांस विमान गिराया:S-400 डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया; रक्षा मंत्रालय बोला- दूरी दुश्मन को बचा नहीं सकती
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अंदर 314km की दूरी पर उड़…
Dallas: Indian-origin man beheaded at motel in front of wife & son; suspect arrested
In a shocking incident at a Dallas motel, 50-year-old Chandramouli Nagamallaiah, an Indian-origin man, was brutally beheaded in front of…