उत्तराखंड आ रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी:9 नवंबर को देहरादून लैंड होगा हेलिकॉप्टर, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बच्चों को बताएंगी

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, कर्नल सोफिया कुरैशी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 9 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगीं। यहां वे उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून के झाझरा में स्थित जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति स्कूल में बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगी। स्कूल के निदेशक ऋत्विक विजय ने जानकारी दी कि इस आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। देहरादून के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए ईमेल principalititi@gmail.com जारी किया गया है। ऋत्विक विजय ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से परमिशन मिली है। देहरादून में सेना के खुफिया सूत्र एक्टिव आयोजन में प्रदेश और देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल होंगे। यह अवसर राज्य निर्माण के गौरवशाली 25 वर्षों की उपलब्धियों को याद करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का रहेगा। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय कर्नल सोफिया कुरैशी के आने से पहले सुरक्षा की जांच करेगा, जिसके लिए देहरादून में सेना के खुफिया सूत्रों को एक्टिव कर दिया गया है। अभी यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि उनका सैन्य हेलिकॉप्टर कहां लैंड होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com