क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते कर्नाटक के हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर चीखा- सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। उसे ब्लीडिंग हो रही है। 10 फोटोज में देखिए, इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के चलते क्या हालात बने… —————————- इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 4 दिन में 1200+ फ्लाइट रद्द, सरकार बैकफुट पर:वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस; देशभर में इंडिगो पैसेंजर परेशान, मारपीट के हालात सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को रोस्टर (ड्यूटी चार्ट) नियमों से राहत दे दी है। एयरलाइन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझती दिखी। इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
पाकिस्तान ने कुपवाड़ा बॉर्डर पर 2 राउंड फायरिंग की:सेना ने जवाब दिया; जवान यहां हाईटेक CCTV लगा रहे थे
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से मंगलवार देर रात 2 राउंड फायरिंग की…
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में फिक्की के 98वें वार्षिक सम्मेलन को किया सम्बोधित- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक, हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही राजस्थान का कायाकल्प -व्यापार, निवेश और साझेदारी के लिए राजस्थान तैयार – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा – मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से राजस्थान में निवेश का किया आह्वान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से…
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यू-टर्न लेते हुए अपनी टीम को मैदान पर उतरने का निर्देश दे दिया है।
भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बने गतिरोध पर सोमवार को पूरे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और PCB के शीर्ष अधिकारियों…