बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साउथ कोरियन महिला से छेड़छाड़ हुई। घटना 19 जनवरी की है, जानकारी आज सामने आई है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 में इमिग्रेशन फॉर्मेलिटी के दौरान आरोपी चेकिंग के बहाने महिला को पुरुष टॉयलेट में ले गया। वहां उसे गलत तरीके छुआ। एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि महिला कोरिया जा रही थी। टिकट चेकिंग के दौरान आरोपी ने महिला का बैग चेक किया। इस दौरान बीप की आवाज आई। वह महिला को अलग ले गया। चेकिंग के दौरान बदतमीजी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अफ्फान अहमद (25) है। वह एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ का काम करता था। महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर टच, गले लगाया एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर टच किया। उसे जबरन गले लगाया। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने चेकिंग जारी रखी। फिर उसने ‘ओके, थैंक यू’ कहा और चला गया। महिला ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ से मामले की शिकायत की, उसके बाद स्टाफ ने CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में घटना की पुष्टि हुई। फिर एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। ————————- ये खबर भी पढ़ें… दुबई-जयपुर फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़:गलत तरीके से छुआ, विमान में शराब पी रहे पैसेंजर को महिला क्रू मेंबर ने रोका था दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर (एयर होस्टेस ) के साथ पैसेंजर ने छेड़खानी की। उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया। आरोप है कि पैसेंजर पाबंदी के बावजूद फ्लाइट में शराब पी रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में शामिल होगा:एंटी सबमरीन सिस्टम-एडवांस मिसाइलों से लैस; हाई स्पीड, रडार पर ट्रैक कर पाना मुश्किल
भारतीय नौसेना को शुक्रवार को एक और वॉरशिप मिलने जा रहा है। स्वदेशी तकनीक से तैयार स्टेल्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ को…
दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है
नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरब्योर्न जगलैंड को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया…
भागवत बोले- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक इसलिए हालात मुश्किल:हमें सीमाओं में रहकर मदद करनी चाहिए, क्योंकि भारत ही हिंदुओं का एकमात्र देश
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमले पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि…