हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज एक सड़क हादसे में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिए है। सूचना के अनुसार- यह हादसा आज सुबह 8 बजे के करीब चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू से 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी (ITBP) केंद्र के गेट के पास हुआ। दिल्ली से छह टूरिस्ट मनाली घूमने आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इससे तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं व बच्ची की मौत हादसे में कार सवार 2 महिलाओं और एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सोनिया पत्नी सचिन, 26 वर्षीय साक्षी और 5 वर्षीय देवांश पुत्र सचिन के रूप में हुई है। इस हादसे में सचिन, साहिल और सचिन की बेटी अभिका (11 साल) गंभीर रूप से घायल है। कार में कुल छह लोग सवार थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी सूचना कुल्लू पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। अब परिजनों के कुल्लू पहुंचने पर कल सुबह मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों से सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की सलाह दी है।
Related Posts
इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया
इजराइल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी…
नीट पेपर लीक की साजिश महीनों पहले रची गई:CBI चार्जशीट में दावा- NTA एक्सपर्ट्स सवाल याद करते, होटल जाकर पर्चियों पर लिखते थे
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 94…
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है:समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा; संघ पर बनी फिल्म शतक का म्यूजिक लॉन्च
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ बदला नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे विकसित…