जबलपुर के शारदा चौक स्थित दुर्गा पांडाल में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। पांडाल का गेट और लोहे के पाए खड़े करते समय ये हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गए जिससे करंट लगने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब श्री ओम दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य पांडाल तैयार कर रहे थे। पांडाल के सदस्य गेट और लोहे के पाए लगा रहे थे। इसी दौरान एक पाया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। बिजली का तेज झटका लगते ही वहां मौजूद सभी लोग झटके से इधर-उधर गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में छुई खदान निवासी 27 वर्षीय शिवम ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि करंट का झटका लगते ही शिवम नाली किनारे सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ग्राम तुमरीपार, जिला सिवनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक मस्कुले गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जानकी रमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घटना में 20-25 और लोगों को भी करंट के झटके लगे, लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। समिति सदस्य कबीर ने बताया कि हमारी समिति 15-20 वर्षों से बहुत अच्छे से इस पंडाल का आयोजन करती आ रही है। कल रात हम सभी मिलकर ट्रेस लगा रहे थे। 20-25 कार्यकर्ता मिलकर ट्रेस उठा रहे थे, तभी धोखे से वह हाईटेंशन लाइन से छू गया। हम सभी को करंट लगा, मैं भी बेहोश हो गया था। शिवम को झटका लगने से वह नीचे गिरा और सिर में चोट लगने से उसकी जान चली गई। एएसआई राजेश पटेल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह लापरवाही समिति की थी या किसी और की। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की याचिका, हाइकोर्ट ने नोटिस जारी किया
बॉम्बे हाइकोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग और शहर की पुलिस से एक याचिका पर जवाब मांगा। इस…
मलेशियाई PM राहुल गांधी से मिले, साथ नाश्ता किया:नेता प्रतिपक्ष को गुड फ्रेंड बताया; 8 सालों में तीसरी मुलाकात, हर भारत दौरे पर मिलते हैं
दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS समिट के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को विपक्ष के नेता…
चंद्रशेखर आजाद की रैली में नहीं पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी:बोली- वीजा रिन्यू नहीं हुआ; मेरे केस में महिला आयोग ने संज्ञान लिया
उप्र के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण की रैली में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी नहीं पहुंचीं। रोहिणी ने…