नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला जारी है। भोपाल में रविवार रात अलग-अलग इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए, जिनमें श्रद्धालु डीजे की धुनों, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों पर थिरकते नजर आए। हर तरफ जय माता दी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। दस नंबर बस स्टॉप पर निकले जुलूस ने लोगों का खासा ध्यान खींचा। यहां दो अलग-अलग प्रतिमाओं को रंग-बिरंगी लाइटों से सजी झांकियों के साथ लाया गया। इस दौरान अघोरियों की वेशभूषा में सजी एक टोली ने आकर्षक परफॉर्मेंस दी। टोली के कलाकारों ने न सिर्फ ढोल की थाप पर जोरदार नृत्य किया, बल्कि मुंह से आग निकालकर ऐसा रोमांचक नजारा पेश किया कि देखने वाले दंग रह गए। भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए श्रद्धालु रातभर शहर के हर कोने में श्रद्धालु जुलूसों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित करने पहुंचे। झांकियों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित किया गया। वहीं भक्तों ने देवी के गीतों पर थिरकते हुए अपनी आस्था व्यक्त की। नगर के कई प्रमुख मार्गों पर जुलूस के चलते देर रात तक भीड़भाड़ रही, लेकिन भक्तों का उत्साह देखने लायक था।
Related Posts
पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या का VIDEO:संगरूर में पति ने गले पर 3 बार वार कर वीडियो बनाया, बोला- मैंने मारी; थाने में सरेंडर किया
संगरूर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। पत्नी को पीटने और गंडासे…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी…
बेंगलुरु जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास फोन मिला:पेन ड्राइव भी मिली; पूर्व प्रधानमंत्री के पोते रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे
बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में मंगलवार को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापेमारी की। इसमें पूर्व सांसद प्रज्वल…