प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर गुरुवार शाम 6:30 बजे से एनडीए सांसदों के लिए विशेष डिनर आयोजित हुआ। सभी सांसद 20-25 के ग्रुप में अलग अलग बसों से उनके आवास पहुंचे। करीब दो घंटे चले इस डिनर में कई तरह की डिशेस परोसी गईं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा अब बंगाल जीत के बाद डिनर होगा। पीएम ने X पर पोस्ट में लिखा NDA सांसदों को डिनर पर होस्ट करके बहुत अच्छा लगा। NDA परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर, हम आने वाले सालों में अपने देश की विकास यात्रा को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। भाजपा बोली- ऐसी व्यवस्था की जिससे जाम ना लगे वहीं भाजपा ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की गई थी कि लोक कल्याण मार्ग पर जाम न लगे। राज्यवार ग्रुपिंग से समन्वय आसान हुआ। सांसदों को राज्यवार ग्रुप में बांटा गया था। संबंधित राज्यों के मंत्रियों ने उनके संसद भवन से आवास तक आने और सीटिंग के लिए प्रबंधन किया। सभी टेबल्स पर केंद्र के मंत्री मौजूद रहे। यह डिनर एनडीए सांसदों के बीच एकजुटता दिखाने और संसदीय सत्र से पहले चर्चा के किया गया था। बसों से गए सांसद, तस्वीरों में देखें… पीएम ने सभी सांसदों से बात की पीएम नरेंद्र मोदी डिनर के दौरान सांसदों से बात भी की। डिनर में गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, नितिन गडकरी आदि भी अलग अलग टेबलों पर रहे। यह डिनर पिछले सत्र में होना था लेकिन पंजाब हिमाचल बाढ़ के कारण स्थगित किया गया था। बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद हो रहे इस डिनर में आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। डिनर पर पीएम संसद सत्र के एजेंडे पर भी बात की। उन्होंने एनडीए की सामूहिक राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने पर जोर दिया। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भी पीएम ने सांसदों से बात की। अनुराग ठाकुर बोले- हम पीएम का शुक्रिया अदा करते हैं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि बिहार में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री ने हमें बुलाया है। उन्होंने कहा- हम, एनडीए सांसद पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हम सभी को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया है। हमें उनसे मिलने का मौका मिलेगा। ———- ये खबर भी पढ़ें… अनुराग ठाकुर बोले- TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे:सौगत रॉय ने कहा- केंद्रीय मंत्री की बात छोड़िए, हम पी सकते हैं, स्पीकर बोले- कार्रवाई होगी संसद के शीतकालीन सत्र के नौवें दिन लोकसभा सदन में ई-सिगरेट पीने का विवाद चर्चा में रहा। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा- TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा- केंद्रीय मंत्री की बात छोड़िए, हम सदन परिसर में ई-सिगरेट पी सकते हैं। बिल्डिंग के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते, लेकिन बाहर पी सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:नासिक में ट्रक और पिक-अप के बीच टक्कर; 4 लोगों की मौत, 7 घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया।…
₹28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में वकील गिरफ्तार:ED ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा; अब तक 7 गिरफ्तार, 20 राज्यों में फैला नेटवर्क
प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर में फैले साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले में शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से एक…
लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पत्रिका समूह द्वारा जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वंदनीय कार्यमुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में कर्पूरचन्द्र कुलिश जन्म शताब्दी…