जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी:10 जवानों की जान गई, 11 को एयरलिफ्ट किया; 21 सवार थे

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे। सभी डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… उपराज्यपाल बोले- हादसे से दुखी हूं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस हादसे से दुखी हूं। इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हादसे पर किसने क्या कहा… तीन दिन पहले आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ था जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… ————- ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में कार खाई में गिरने से मेजर की मौत, बेटे के ताबूत को चूमती रही मां देहरादून में सेना के मेजर शुभम सैनी की कार बेकाबू होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेजर की सैनिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा चकराता में शनिवार को छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com