मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- मथुरा में हुए हादसे की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
Related Posts
राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हेलिकॉप्टर हुआ खराब:टीकमगढ़ में उड़ान टेस्टिंग से पहले सिग्नल डाउन; आधे घंटे हेलिपैड पर ही कार में बैठे रहे
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को हेलिकॉप्टर से टीकमगढ़ आए। भोपाल वापस जाने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार…
उदयपुर में देसी लुक में दिखे डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे:रॉयल वेडिंग में हाथी पर दूल्हे ने किया डांस, नाव पर निकली बारात, माधुरी दीक्षित ने किया घूमर
उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग में आज शादी का मुख्य फंक्शन होगा। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश भी बढ़ते हुए राजस्थान के साथ करेगा अपनी भागीदारीनिवेश, नवाचार और विकास की हमारी साझेदारी होगी दीर्घकालिकमध्यप्रदेश में निवेश…