अमेरिका और भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि की।व्हाइट हाउस के मुताबिक, अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करेगा। बयान में कहा गया है कि यह फ्रेमवर्क 13 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई यूएस-इंडिया द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दोहराता है। समझौते की शर्तों के मुताबिक, अमेरिका भारत से आने वाले उत्पादों पर 18% का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करेगा। इसमें टेक्सटाइल और अपैरल, लेदर और फुटवियर, प्लास्टिक और रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, आर्टिसनल प्रोडक्ट्स और कुछ मशीनरी शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को खत्म करने के लिए अमेरिका भारत पर लगाए गए कुछ एयरक्राफ्ट्स और एयरक्राफ्ट्स पार्ट्स पर लगे टैरिफ को भी हटाएगा। रूस से तेल खरीदने के कारण भारतीय उत्पादों पर लगने वाला एडिशनल 25% टैरिफ 7 फरवरी से बंद हो जाएगा। अमेरिका के अनुसार, भारत अमेरिका से आने वाले सभी इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, कई खाद्य और कृषि वस्तुओं पर टैरिफ खत्म या कम करेगा। इनमें ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स, पशु आहार के लिए रेड सोरघम, ट्री नट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन ऑयल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम समझौता हमारे द्विपक्षीय रिश्तों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर होगा। यह आपसी हितों और ठोस नतीजों पर आधारित, संतुलित और पारस्परिक व्यापार के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है। बयान में कहा गया है कि अगर अंतरिम समझौता सफलतापूर्वक पूरा होता है, तो अमेरिका कई उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह हटा सकता है। इनमें जेनरिक दवाइयां, जेम्स और डायमंड्स और एयरक्राफ्ट पार्ट्स शामिल हैं।
Related Posts
वोटर वेरिफिकेशन पर राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस 12 बजे:66 दिन पहले बोले थे- हाइड्रोजन बम फोड़ूंगा; EC पर लगाया वोट चोरों को बचाने का आरोप
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कयास लगाए जा…
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पतंग उड़ाकर किया पतंग उत्सव का शुभारंभ -पतंगों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन – इस वर्ष सभी संभाग स्तर एवं जैसलमेर व माउंटआबू में भी पतंग उत्सव आयोजित – जलमहल की पाल पर रंग-बिरंगी पतंगों, पारंपरिक उल्लास एवं पर्यटकों का दिखा संगम – ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पतंगों की प्रदर्शनी आयोजित
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट…
महाराष्ट्र का ब्रह्मपुर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, 47.1°C तापमान:दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में भारत के 37; राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में आंधी-बारिश
भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार,…