अफगानिस्तान के काबुल में शुक्रवार देर शाम भूकंप से 8 लोगों की मौत हो गई। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए, हालांकि वहां किसी नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप रात 9:13 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था और गहराई जमीन से 190 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप के झटके खैबर पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। इससे पहले अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में 3 नवंबर 2025 को 6.3 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। भूकंप से शहर की ऐतिहासिक ब्लू मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा था। यह मस्जिद मजार-ए-शरीफ का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है।
Related Posts
कॉलेज में लगे प्रिंसिपल के लापता होने के पोस्टर:छात्रा बोली- हमें लड़के वाले कपड़े दिए, कहती हैं हम खेलते नहीं उनके साथ घूमते हैं
अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।…
बांग्लादेशी हिन्दू युवक पर ईशनिंदा का आरोप झूठा:फिर भी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की, लाश को पेड़ पर लटकाकर जला दिया
बांग्लादेश में गुरुवार देर रात हिंसक प्रदर्शनकारियों के हमले में मारे गए हिंदू युवक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में सजेगी 2,500 दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी, 23 जुलाई को गैलरी का उद्घाटन
दिल्ली के संस्कृति केंद्र में रखी करीब 2,500 दुर्लभ कलाकृतियों को अब हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में बनाई गई नई गैलरी…