बिहार में सड़क हादसे में 13 की मौत, 32 घायल:मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग; बस ने पिकअप को उड़ाया, सड़क पर बिखरीं लाशें

बिहार के कटिहार में शनिवार देर शाम बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई हैं। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। मृतकों में 10 महिला, 2 पुरुष और एक बच्ची है। इसमें 11 मृतक पूर्णिया जिले के रहने वाले थे, जबकि एक कटिहार के है। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में 32 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। बस से टक्कर के बाद लोगों के शव सड़क पर बिखर गए। चश्मदीद ने बताया कि हादसे के वक्त ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। गाड़ी की स्पीड भी 100 से ज्यादा थी। बस ड्राइवर ने पहले एक बाइक को उड़ाया इसके बाद पिकअप से टक्कर हुई। पिकअप सवार सभी झारखंड से मेला देखकर लौट रहे थे। हादसे के बाद CM ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया है। सबसे पहले हादसे की तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… पहले बाइक को उड़ाया फिर पिकअप से टक्कर हुई हादसे के बाद बस का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया। इसके बाद लोगों ने रॉड से स्टेयरिंग सीधा कर बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘तेज रफ्तार बस ने पहले 2 बाइक सवारों को कुचला। इसके बाद भागने के दौरान पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू शुरू किया गया। क्रेन से गाड़ियों को हटाकर सड़क पर जाम खत्म कराया गया।’
अब चश्मदीदों से जानिए हादसा कैसे हुआ भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। इतबारी बासुकी ने बताया कि बाइक चालक सदानन अपने बेटे के लिए लड़की देखने गए थे। पूर्णिया के बड़हरा कोठी गए थे, वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। सभी लोग रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइ‌किल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। अब समझिए मौके के हालात कैसे थे टक्कर के बाद बस के नीचे दब गए लोग सड़क के बीचों-बीच बस और पिकअप दोनों गाड़ियां इस तरह टकराई थीं कि पहचानना मुश्किल हो रहा था कि कौन सा हिस्सा किस गाड़ी का है। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। कुछ लोग सड़क पर पड़े तड़प रहे थे, तो कुछ गाड़ियों के बीच फंसे हुए थे। एक व्यक्ति का हाथ बस के नीचे दबा हुआ था, तो किसी का पैर बुरी तरह कुचल गया था। कई लोग खून से लथपथ सड़क पर पड़े मदद के लिए कराह रहे थे। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। शीशे के टुकड़े, लोहे के मुड़े हुए हिस्से और टूटे सामान सड़क पर बिखरे पड़े थे। पिकअप वाहन तो पूरी तरह मलबे में बदल गया था। उसके अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर कोशिश कर रहे थे। कुछ शव गाड़ियों के बीच बुरी तरह फंसे थे, जिन्हें निकालना बेहद मुश्किल हो रहा था। पिकअप की बॉडी काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, बस ड्राइवर भी अगले हिस्से में दब गया था, जिसे रॉड की मदद से निकाला गया। मौके पर मौजूद लोग घायलों को बाहर खींच रहे थे। बस और पिकअप के लोग अपने परिजनों को पहचानने की कोशिश में रो रहे थे। पुलिस बोली- बढ़ सकती है मृतकों की संख्या पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 13 से बढ़ सकती है। कटिहार हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com