अहमदाबाद के सरकारी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 7 साल के बच्चे के पेट से बालों का गुच्छा और जूते का फीता निकाला है। मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले शुभम नाम के इस बच्चे को पिछले दो महीने से पेट दर्द, उल्टी और वजन कम होने की समस्या थी। बच्चे का पहले मध्य प्रदेश के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती होने के बाद शुभम का सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी की गई, जिसके बाद इसका पता चला। अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने जटिल लैप्रोटॉमी सर्जरी करके पेट में मौजूद गुच्छा और फीचा सफलता पूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के सातवें दिन डाई टेस्ट से पुष्टि हुई कि पेट में कोई अवशेष नहीं बचा है। बीमारी का नाम ट्राइकोबेजोअर सिविल अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट और बाल चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश जोशी के अनुसार, बच्चे को ट्राइकोबेजोअर की समस्या थी। यह एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें निगले गए बाल पेट में एक गांठ बना लेते हैं। इस समस्या के लक्षण हैं: पेट में दर्द या सूजन जी मिचलाना या उल्टी भूख न लगना वजन कम होना कब्ज की समस्या पिछले दिनों आ चुके हैं कई मामले बाल निगलने से राजस्थान की महिला के पेट में गांठ बनी थी, जनसेवा में सर्जरी करके शनिवार को निकाली गई श्रीगंगानगर से सटे गांव कालियां में एक महिला लंबे समय से अपने बाल निगल रही थी। जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो जांच में पेट में गांठ होने का पता लगा। डॉ. एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) में सर्जरी कर यह गांठ निकाली गई। पढ़ें पूरी खबर… 19 जुलाई को प्रयागराज की युवती के पेट से निकला गया 500 ग्राम बालों का गुच्छा प्रयागराज में एक युवती को बाल खाने की लत लग गई थी। तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने परीक्षण किया और पता चला कि उसके पेट में बालों का गुच्छा जमा हुआ है। इसके बाद प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया था। उसके पेट से करीब 500 ग्राम बालों का गुच्छा निकला था। पढ़ें पूरी खबर… 29 जून को बिहार की महिला के पेट से मिले थे 1 किलो बाल मधेपुरा के प्राइवेट अस्पताल में 29 जून को महिला के पेट से ऑपरेशन के बाद एक किलो बाल का गुच्छा निकला गया था। उसे उल्टी और पेट में जोर की दर्द उठने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ हमीद को 14 साल कैद:मिलिट्री कोर्ट ने 4 आरोपों में दोषी ठहराया; पूर्व पीएम इमरान के करीबी हैं
पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल कैद की सजा सुनाई है। उनके…
ट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ जल्द जंग जीतेंगे:युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतें गिरेंगी; मिडटर्म चुनाव से पहले फिर हमले की संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा। ट्रम्प ने रविवार…
प्रेमी के साथ गई बेटी तो घरवालों ने निकाली अर्थी:विदिशा में आटे से पुतला बनाया, चिता जलाई; पिता बोले- उसके फैसले से परिवार टूटा
बेटी प्रेमी के साथ चली गई तो एक परिवार इस कदर टूटा कि उन्होंने उसे मरा मान लिया। उन्होंने बेटी…