पंजाब के बरनाला जिले के युवक की कनाडा के सरी में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई। वह अपने माता-पिता का इकलौते बेटा बेटा था। मृतक की पहचान बलतेज के नाम से हुई। जो गांव छीनीवाल का रहने वाला है। बेटे की मौत से पिता जगतार सिंह और माता रूपिंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। बलतेज के पार्थिव शरीर को भारत लाने में परिवार को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। शव भारत लाने में आएगा 27 लाख का खर्च कागजी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शव को वापस लाने में लगभग 40 हजार कनाडाई डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 25-27 लाख रुपए) का खर्च आ रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे इतनी बड़ी राशि अकेले जुटा सकें। लोगों से आर्थिक मदद की अपील इस स्थिति को देखते हुए, जिले भर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उनका उद्देश्य बलतेज के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द गांव छीनीवाल पहुंचाना है, ताकि उनके माता-पिता अंतिम दर्शन कर सकें।
Related Posts
प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के विभिन्न अंचलों में होंगी कृषि कैबिनेटराज्य सरकार सरसों को भावांतर योजना में शामिल करने पर कर रही है…
21 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वदेशी को अपनाते हुए भारत…
TMC सांसद ने गडकरी से पूछा- एक घुसपैठिया मिला क्या:केंद्रीय मंत्री बोले- मिलवाएंगे कभी; विपक्ष का आरोप- सरकार जबरन लोगों को घुसपैठिया बता रही
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर मजाक का…